फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड डंबर उधेड़ रहे सड़क में किए गए ताजा हॉटमिक्स को

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर रेत से भरे ओवरलोड डंपर कुछ दिन पहले किए गए हॉटमिक्स को उधेड़ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से इन वाहनों के लोड की जांच करते हुए कार्रवाई करने और आबादी वाले इलाकों में डंपरों की गति पर भी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

झूलाघाट मार्ग पर कई जगह कुछ समय पूर्व डामरीकरण हुआ है। इस मार्ग पर रोजाना तीन दर्जन से अधिक डंपर झूलाघाट से रेत लेकर जिला मुख्यालय आते हैं। अधिकांश चालक डंपर में मानकों से अधिक रेत भरकर लाया जाता है। क्षमता से अधिक माल ढोने के कारण सड़क को कई जगह नुकसान होने लगा है। सड़क का डामर कुछ जगहों पर फट गया है। ओवरलोड डंपर सड़क में तेजी से गुजरते समय लहराते हैं। जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। साथ ही आबादी वाले क्षेत्र गौरीहाट, बड़ालू, मूनाकोट, भड़कटिया और वड्डा से गुजरते समय इनकी स्पीड भी बहुत अधिक होती है। बड़ालू के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चंद ने प्रशासन से ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
कोट...
झूलाघाट मार्ग पर ओवरलोड भरे रेत की डंपरों की शिकायत मिली है। इस मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रायल्टी से अधिक मात्रा में रेत मिलने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल लेघा, उननिदेशक खनन, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें