कौल और दौकोट गांव को जल जीवन मिशन योजना में शामिल करने की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जल जीवन मिशन योजना के तहत कौल और दौकोट गांव को सम्मलित नहीं करने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को ग्रामीण डुंगर सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन इस योजना से कौल और दौकोट गांव को वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा लंबे समय से कौल और दौकोट के ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को ग्रामीणों का दर्द नहीं दिख रहा है। उन्होंने शीघ्र गांव को जल जीवन मिशन योजना में शामिल नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर गोविंद सिंह, गिरीश जोशी, रमेश, कुंडल सिंह सौन,मोहन सिंह, एपी धौनी, भाष्कर जोशी, राम दत्त जोशी, कृपाल दत्त जोशी, खिलानंद जोशी, पंकज सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।