फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीसी मार्ग के टूटने से लोगों में आक्रोश

Mon, 17 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में लोनिवि के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बना बैंड से टी-स्टेट की ओर बने सीसी मार्ग के सिर्फ छह माह में ही टूटने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान राम के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व लोनिवि ने जिला योजना से 10 लाख की लागत से बना बैंड से टी-स्टेट तक सीसी मार्ग का निर्माण किया। वर्तमान में सीसी मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क किनारे नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है जिससे लोगों के घरों में पानी घुस रहा है।
उन्होंने बताया कि सीसी मार्ग की चौड़ाई भी मानकों के अनुरूप नहीं रखी गई है। उन्होंने विभाग से शीघ्र सीसी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने और नाली के निर्माण की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र बोरा, संदीप राज, नारायण गोस्वामी, प्रेम प्रकाश, बसंत राम, मनोज कालाकोटी, दीपक रमेश चन्याल, जीत राम, कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




-

20 साल बाद भी नहीं बन सका लिंक मार्ग



बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बना क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संयुक्त सचिव उत्तराखंड पंकज कुमार शर्मा को ज्ञापन देकर सड़क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क बना-खितौली, रीठा-रैतोली, भराड़ी-बूजेड़ा लिंक सड़क 20 साल बाद भी नहीं बन पाई है। लोनिवि और वन विभाग के कारण सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। ज्ञापन देने वालों में हेम चंद्र पंत, भवानी शंकर पंत, प्रकाश चंद्र पंत, दीप चंद्र पंत, राजकुमार पंत, जीवन चंद्र पंत, अंकित पंत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें