फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी धार्मिक परंपराएं, उत्सव समाज को एक सूत्र में जोड़ती हैं : धामी

Sat, 03 Oct 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से गांधी मैदान में आयोजित भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया गया। सीएम धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत दिव्य होता है। भगवान की कृपा वहां अवश्य होती है जहां भागवत विराजमान होती है और श्रद्धा के साथ कथा का आयोजन होता है। हमारी धार्मिक परंपराएं और उत्सव समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सीएम धामी शाम को सर्वप्रथम स्पोर्ट्स हॉस्टल पहुंचे उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया। इसके उपरांत सीएम धामी नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए।
सीएम के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समूचा वातावरण उत्साह, आस्था और उल्लास से भर उठा। पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय लोगों और कमेटी ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। संबोधन में सीएम ने कहा कि मां पूर्णागिरि और मां शारदा की इस पावन धरती पर ऐसे धार्मिक आयोजनों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी संकल्प के साथ आदर्श जनपद चंपावत में भी विकास की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।
टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास व सुंदरीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार और विभिन्न मंदिरों के सुंदरीकरण जैसे कार्य जनपद को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। ककराली गेट से पूर्णागिरि धाम की ओर लगभग 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है।
कथा वाचक देवी दिव्यांशी किशोरी ने कथा सुनाई। सीएम ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। इस दौरान बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित भक्ति संगीत मैंने तेरे ही भरोसे भगवान, सागर में नैया डार देई को भक्तिभाव से सुना। बालिकाओं देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दायित्वधारी मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी हेमा जोशी, दायित्वधारी किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, डीएम मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव समेत नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें