फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में भी संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

Tue, 10 Dec 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य बाजार में रैली निकाली। इसके बाद शहीद चौक पर हुई सभा में लोगों ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालकर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस दौरान विधायक फकीर राम टम्टा के नेतृत्व में लोगों ने तहसीलदार चंद्र पाल सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उचित कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर आरएसएस के डीडीहाट जिला प्रचारक नीरज, दिवाकर परिहार, अजय उपाध्याय, धीरज बिष्ट, इंद्र सिंह धानिक, राहुल, जीवन पंत, जीवन धानिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें