पिथौरागढ़। सड़काें के किनारे होटल, ढाबा खोलकर रोजगार चला रहे लोगों ने अतिक्रमण के नाम पर हटाने का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले वह मैदानी क्षेत्रों के होटलों में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद वह गांव पहुंचकर सड़क किनारे बैंक से ऋण लेकर छोटे-छोटे फड़ चला रहे हैं। इससे स्थानीय उत्पादों का बाजार भी बढ़ रहा है। साथ ही गांवों से पलायन भी रुका है। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर उन्हें न उजाड़ने का अनुरोध किया है। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र भट्ट, हीरा सिंह मेहता, रवि महर, महेश जोशी, दीपक सिंह, कृष्णानंद भट्ट, दिवान सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद