फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते को पालिका में शामिल करने का विरोध

Mon, 11 Sep 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पालिका में शामिल करने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते के लोगों ने भी नगरपालिका में शामिल करने का विरोध शुरू कर दिया है।  उन्होंने शासन के फैसले के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्णय वापस लेने की मांग उठाई।   
विज्ञापन

लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते गांवों को नगरपालिका में शामिल करने की बात सामने आ रही है। जिससे लोगों में गुस्सा है। बगैर जनता को विश्वास में लिए इस तरह का निर्णय लेना गलत है। कहा कि इन गांवों की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। गरीब लोगों पर कर का भार डालना सहन करने योग्य नहीं है। 

ग्रामीणों ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। कहा कि अन्यथा तीनों गांवों के लोगों को सरकार के इस एकतरफा निर्णय के खिलाफ आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में धनौड़ा की प्रधान बबीता चंद, मनोज शाही, कैलाश शर्मा, अशोक चंद, राम दत्त, श्याम दत्त शर्मा, खीमानंद, ईश्वर चंद्र, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें