पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान अध्यादेश के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र म?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
मंगलवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव करन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चौक में एकत्र हुए। यहां उन्होंने कृषि विधेयकों के विरोध में नारे लगाकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश भर के किसान सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांग को नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा युवक कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर इस विधेयक का विरोध करेगी। इस मौके पर जिला महासचिव आनंद धामी, पारस सिंह, नवीन ऐरी, रोशन गिरी, पवन धौनी, भुवन, धीरज कुमार, अंशुल कुमार, दीपक सौन, राहुज मेहता, कार्तिक खर्कवाल मौजूद रहे।