फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा तीन पार्किंग का संचालन

Sat, 25 Apr 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ में पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करतीं मेयर कल्पना देवलाल और डीएम आशीष कुमार भटगांई। - फोटो : पिथौरागढ़ में पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करतीं मेयर कल्पना देवलाल और डीएम आशीष कुमार भटगांई। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में तीन दिन बाद तीन पार्किंग का संचालन शुरू हो जाएगा। पार्किंग का संचालन होने से वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क नहीं करना पड़ेगा। इससे नगर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेयर कल्पना देवलाल और डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कृष्णापुरी, बजेटी और जाखनी में बनकर तैयार हो चुकीं तीन बहुमंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पार्किंग बनकर तैयार हैं। इनका जल्द संचालन शुरू होने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। वहीं सड़कों पर जाम की समस्या भी कम हो जाएगी। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटेड एंट्री सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि मंगलवार से पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से भविष्य में अन्य स्थानों पर भी पॉकेट पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित हैं। इस मौके पर सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें