फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार गजे सिंह के नाम खुली मोटरसाइकिल 

Mon, 31 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
हवलदार गजे सिंह के नाम खुली मोटरसाइकिल  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सेना के कुमाऊं स्काउट्स के 35वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए।

लकी ड्रा प्रतियोगिता में कुमाऊं स्काउट्स के हवलदार गजे सिंह के नाम मोटरसाइकिल खुली। जबकि द्वितीय पुरस्कार में अंशुल चुनारा ने एलसीडी टीवी और तृतीय पुरस्कार में शांता नगन्याल ने फ्रिज जीता। विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

कुमाऊं स्काउट्स के कमांडिंग आफीसर ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि जवानों तथा स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों को कई बातें सीखने को मिलती है। उनको रोज की दौड़भाग के बीच कुछ पल मनोरंजन के लिए भी मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुमाऊं स्काउट्स की वीरता और पराक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह यूनिट सीमा की रखवाली का बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जवानों को लगातार मनोबल बढ़ाए रखना होगा। इससे पहले कमांडिंग आफीसर कर्नल मिश्रा और जया मिश्रा ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मेले में स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत अधिक थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें