मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुधवार सुबह बर्फबारी हुई। वहीं, डीडीहाट में शाम को ओले गिरे। ऊंची चोटियों पर हिमपात और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई है।
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर सुबह से ही बादल छाए थे। पंचाचूली सहित सभी ऊंची चोटियों पर दिन में हल्का हिमपात होता रहा। इससे मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शाम के समय डीडीहाट में बारिश के साथ ओले गिरे। ऊंची चोटियों पर हिमपात और ओले गिरने का असर जिले भर में हुआ। शाम को पूरे जिले में ठंडी हवाएं चलने लगी। बुधवार को जिला मुख्यालय में दिन भर धूप खिली रही। सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है।