फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Mon, 07 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नंदा गौरा योजना के तहत पात्र बालिकाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना में एक परिवार की अधिकतम दो पात्र बालिकाओं को लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन

योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं पास करने के बाद स्नातक या कम से कम एक वर्ष के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अविवाहित बालिका को 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। नवजात बालिका के लिए जन्म के छह माह के भीतर पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है। वहीं वर्ष 2026-27 में 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र बालिकाएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय पर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल nandagaurauk.in पर आवेदन किया जा सकता है। योजना की पात्रता और दिशा-निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें