झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बैतड़ी के सुर्नया गांव पालिका-8, पुरचुंणी के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक चालक जनक लुहार (34) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दूसरी बाइक का चालक आमिर कठायत और उस पर सवार हिक्मत कुंवर, जय बहादुर चंद और केशव बहादुर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।