झूलाघाट (पिथौरागढ़) । नेपाल के बैतड़ी के नजदीकी डडेलधुरा आतिताल गांव पालिका एक दुनी गांव में लक्ष्मण राज जोशी (50) की ततैयों के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही जंगल में घास काट रहे थे। इसी बीच ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधुरा के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक डंबर बिष्ट ने बताया कि ततैयाें के काटने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें भारत के बरेली हायर सेंटर भेज दिया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद