फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से हुई दसवीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
विज्ञापन

तीन नवंबर को एमएच में ही उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इधर, नौ लोग एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद कोरोना से संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या 121 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल दस मौतें हो चुकी हैं।
बृहस्पतिवार को डीडीहाट के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हल्द्वानी में मौत हो गई थी। इधर, मुवानी के ग्राम कमतोली में ब्लॉक समन्वयक केएन चौसाली के नेतृत्व में 67 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए गए। इस दौरान इस मौके पर संजय सामंत, होशियार सिंह, ललित सिंह, जयंती बाड़ी, कमला भट्ट मौजूद रहे। प्रधान संतोष कुमार ने टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें