फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आधार कार्ड बनाने के लिए लगानी पड़ रही 100 किमी की दौड़

Thu, 27 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ)। सीमांत तहसील बंगापानी में आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीणों को आधार कार्ड बनाने, सुधारने और फोन नंबर लिंक करने के लिए वाहन से 100 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ ही धन की बर्बादी हो रही है। बंगापानी में यह सुविधा नहीं होने से लोगों को धारचूला या फिर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। नया कार्ड बनाने के अलावा, आधार कार्ड में सुधार, फोन नंबर लिंक करने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। 25 हजार से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में आज तक आधार केंद्र नहीं खुलने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बंगापानी में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है। इधर, जारा जिबली के क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत सिंह धामी ने कहा कि क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं बनने से गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र क्षेत्र में आधार केंद्र बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें