फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात, आदि कैलाश और ओम पर्वत पर एक फुट बर्फबारी

सार

धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रविवार को शीतकाल का पहला हिमपात हुआ। आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियों पर करीब एक फुट बर्फ जमने से ठंड बढ़ गई। बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटकों ने भी जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
व्यास घाटी के कालापानी में रविवार सुबह हुआ हिमपात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला सीमांत क्षेत्र में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई और जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब एक बजे के बाद व्यास घाटी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया।

शीतकाल शुरू होते ही दारमा और व्यास घाटी में 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बसे गांवों में पहला हिमपात हुआ। होम स्टे संचालक सौरव दताल, जमन दताल और पानू दताल ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे से ग्राम दांतू समेत अन्य गांवों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के बीच पंचाचूली पहुंचे यात्रियों ने भी मस्ती की। रविवार को 100 से अधिक यात्री पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचे।

आदि कैलाश और ओम पर्वत पर एक फुट बर्फ

कुटी के प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल और होम स्टे संचालक गुलाब कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियों पर करीब एक फुट हिमपात हुआ। ग्राम कुटी समेत अन्य गांवों में पांच से छह इंच तक बर्फ पड़ी है, जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है।

वाहन चालक भरत ह्यांकी के अनुसार, गुंजी, कालापानी और नाभिढांग क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। सड़कों पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।

बता दें कि इस वर्ष सितंबर और अक्तूबर में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में करीब छह बार हिमपात हो चुका है। नवंबर में शीतकाल शुरू होने के साथ ही दारमा और व्यास घाटी के कई ग्रामीण निचली घाटियों की ओर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें