फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, तोड़ी भट्ठी; केस दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

थल पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कच्ची शराब बनाने की भट्ठी को भी नष्ट किया।

मिली जानकारी के मुताबिक थल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में बड़ तिराहे के पास सुरेंद्र सिंह लोहाथल निवासी अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना थल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया गया।

वहीं, थाना प्रभारी थल अंबी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान धुरा गांव पहुंचकर एक कच्ची बनाने वाली भट्ठी सहित करीब 400 लीटर लहन को नष्ट किया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि शराब तस्करों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें