फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था 3 किलो 400 ग्राम चरस, एसओजी ने नाचनी में धर दबोचा

विज्ञापन
नाचनी में पुलिस गिरफ्त में चरस तस्करी का आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाचनी (पिथौरागढ़)। एसओजी और नाचनी पुलिस ने 3 किलो 400 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति चरस बेचने के लिए हल्द्वानी जा रहा था। नाचनी के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति के चरस लेकर हुपली पुल की ओर जाने सूचना मिली। एसओजी के साथ मौके पर पहुंचे तो हुपली पुल से आगे चमडी रोड पर एक व्यक्ति जाता नजर आया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र सिंह धामी निवासी धामीगांव बंगापानी बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 3.400 ग्राम चरस मिली। सूचना मिलने पर मुनस्यारी से उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर नाचनी थाने में एनडीपीएस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार नाचनी में पकड़ा गया व्यक्ति पहले भी दो किलो चरस हल्द्वानी ले जाकर बेचने की बात स्वीकार कर चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में नाचनी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, एसओजी प्रभारी हेमचंद्र तिवारी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत वल्दिया, संदीप चंद, अशोक बुदियाल, मनीष कुमार, इसराज अहमद शामिल रहे। --::: अब तक 18 किलो चरस बरामद कर चुकी है एसओजी ::: पिथौरागढ़। चरस तस्करों को पकड़ने में एसओजी विशेष रूप से तत्परता दिखा रही है। इस साल एसओजी अब तक 18 किलो चरस पकड़ चुकी है। जिले में चरस तस्करी के मामले लगातार प्रकाश में आते रहते हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें