फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध विदेशी सिगरेट की 3000 डिब्बियों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बलुवकोट क्षेत्र में ढुंगातोली गांव से अवैध सिगरेट के साथ गिरफ्तार व्यक्ति। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने अवैध विदेशी सिगरेट की 3000 डिब्बियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक को कस्टम के हवाले कर दिया गया। शनिवार देर रात बलुवाकोट पुलिस को ढुंगातोली गांव में अवैध रूप से विदेश सिगरेट रखी होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग की तो ढुंगातोली गांव से विनोद सिंह के कब्जे से गत्ते की छह पेटियां बरामद हुईं। इनमें खुकरी मार्का विदेशी सिगरेट की 3000 डिब्बियां मिलीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सिगरेट कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल उम्मेद गिरी, बलवंत सिंह, सुरेश पांडेय, कैलाश जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें