पिथौरागढ़। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि विज्ञान केंद्र गैना पिथौरागढ़ में विश्व मधुमक्खी दिवस पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस 14 बटालियन के जवानों ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में मौन पालन विशेषज्ञ डाॅ. महेंद्र सिंह ने जवानों को मधुमक्खियों की प्रजातियों, जीवन चक्र, मौन पालन से होने वाले फायदे, बक छूट को पकड़ने की विधि, बक्सों का विभाजन और मौन पालन के लिए उपयुक्त पौधों (मौनचरों) के बारे में बताया।स्वाति गर्ब्याल और डाॅ. कंचन आर्या ने जवानों को शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया। संवाद
....................
विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया
चंपावत। जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में यूकॉस्ट देहरादून की ओर से विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएचओ टीएन पांडे और सहयोगी संस्था हिमवत्स के डॉ. बीसी जोशी ने किया। इस मौके पर छात्राओं को मधुमक्खी के जीवन चक्र और उसके शहद उत्पादन आदि से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। संवाद