फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर पिथौरागढ़ में दस करोड़ का कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धनतेरस पर पिथौरागढ़ जिले में दस करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। जिला मुख्यालय में सुबह से ही लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि कुछ बाजारों में तो तिल रखने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन


टीवी, फ्रिज, सोफासेट, पलंग जैसे बड़े सामान के साथ साथ बर्तनों, सजावटी सामान, मिठाइयां, रेडीमेड कपड़े, खिल, बताशे की बिक्री काफी अच्छी रही।

सुबह से ही लोग खरीददारी के लिए बाजार में निकल आए थे। मंगलवार और बुधवार को भी बाजार में चहल पहल रहने की उम्मीद है। कई लोग भीड़भाड़ से बचने के लिए पहले या बाद में खरीददारी को निकलते हैं।

धनतेरस के लिए व्यापारियों ने दुकानों को बेहतरीन ढंग से सजाया था। धनतेरस पर नया बर्तन खरीदने का परंपरा का निर्वाह करने के लिए भारी संख्या में लोग बर्तनों की दुकानों में खरीददारी को निकले। आज के दिन लोग नए कपड़े, नया सामान भी खरीदते हैं।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि आज के दिन खरीदा गया सामान शुभदायी होता है। डीडीहाट में व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले में दुकानें सजाई थी। भारी संख्या में लोग सामान खरीदने पहुंचे। धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, थल, नाचनी, मदकोट, कनालीछीना, झूलाघाट समेत कस्बों की दुकानों में भी आज चहल पहल रही।

इस बार दिवाली नवंबर प्रथम सप्ताह से शुरू होने से भी बाजार को फायदा मिला है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने कहा कि इस बार मौसम सुहावना होने से भी जिले की हर बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें