दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने 50 हजार रुपये का चेक दिया।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ओलंपिक संघ ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
अमर उजाला में 26 जुलाई को ‘मनरेगा में पत्थर तोड़ने को मजबूर हैं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद से कई जनसंगठन दिव्यांग खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए हैं।
भारतीय ओलंपिक महासंघ के महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की ओर से जारी चेक ओलंपिक संघ को दिया। इसके बाद शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, महासचिव ललित पंत ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी के घर जाकर उन्हें 50 हजार रुपये का चेक सौंपा।
दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी ने ओलंपिक संघ का आभार जताया। इस मौके पर ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि आगे भी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी की पूरी मदद की जाएगी।
.