पिथौरागढ़। नया बाजार के सभासद अनिल माहरा और पुरानी चौक बाजार होली कमेटी के सभी सदस्यों ने पौधरोपण किया। होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल साह ने कहा कि होली पर्व पर चीड़ बांधने की परंपरा है। इसके लिए हर साल एक मेल का पेड़ काटा जाता है। इसकी भरपाई करने के लिए होली कमेटी हर साल बरसात में 20 पौधे लगाती है। ताकि पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई हो सके और हर साल पेड़ पर चीर बांधने की परंपरा भी जारी रहेगी। वहां खगेंद्र साह, सूरज थापा, दिनेश पंत, भुवन चंद्र, हर्षवर्द्धन पंत, प्रकाश लाल साह आदि रहे।
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वहां खुशाल सिंह नेगी, अशोक जोशी, चंद्रबल्लभ कापड़ी, नवीन जोशी आदि रहे। नेहरू युवा केंद्र ने समन्वयक ध्रुव डोगरा के नेतृत्व में पौधरोपण किया। वहां स्वयंसेवक मोहित बिष्ट, पंकज पांडे, मंजीत, भूपेंद्र, अनिल, योगेश, प्रकाश, पूजा, रेनू, भावना, दीपा आदि रहे। रियासी गांव के चौपकिया मंदिर में प्रधान राधिका देवी, उपप्रधान उमेश सिंह, टेक बहादुर, वीडीओ रमेश जोशी, पंचायत सचिव महेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, नंदन बिष्ट, राजेश, किशन सिंह आदि रहे। दिगरा में प्रधान कौशल्या देवी के साथ ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल परिसर में पौधे रोपे। मड़मानले में प्रधान उषा देवी, सातशिलिंग में प्रधान निशा खड़ायत, सल्ला में प्रधान राकेश सिंह घटाल ने पौधे लगाए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पीपली एवं क्षेत्र पंचायत द्योगड़ा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय, डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक वीरेंद्र सिंह कठायत, फार्मेसिस्ट विनय प्रसाद थपलियाल और जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा की ओर से प्रधान सरस्वती देवी, सरपंच नैन सिंह, नरेंद्र सिंह परिहार, दीपक, देवेंद्र परिहार, प्रेम परिहार, भूपेंद्र आदि ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड एवं राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन परियोजना के तहत बरम क्षेत्र के लुमती गांव में पौधरोपण किया।