फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसलों, फलों, सब्जियों को भारी नुकसान

Tue, 09 Apr 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में ओलावृष्टि से नष्ट फसल। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बेड़ीनाग क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। फसलों को क्षति पहुंचने से किसान निराश हैं। किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को बेड़ीनाग तहसील क्षेत्र के गुर्रीना, मायल पिलखी समेत कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों की मार से गेेहूं और मसूर सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा साक सब्जी और फलदार पौधों को भी क्षति पहुंची है। खेतों में तैयार गोभी के साथ ही अन्य सब्जियां पूरी तरह चौपट हो गई है।

किसान दयाकृष्ण भट्ट ने बताया कि ओलों से काफी नुकसान हुुआ है। भरत सिंह ने राजस्व विभाग से ओलावृष्टि से हुई क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। बेड़ीनाग के अलावा थल क्षेत्र में भी फसलों और फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। थल के सत्यालगांव, गोल, बलतिर, लेजम, कौली, अल्मियांगांव आदि गांवों में गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल पर प्रकृति की मार पड़ने से किसान निराश हैं। थल घाटी के गांवों में गेहूं की फसल के साथ ही सब्जी और फलों का अच्छा उत्पादन होता है। ओलों से फलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें