फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हे भगवान! यहां बीमार होना भी गुनाह है, नापनी पड़ जाएगी कई किमी की दूरी

Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। यहां से मरीजों को उपचार के लिए 70 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा या फिर 120 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

गणाई गंगोली क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने के लिए गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। इस अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद सृजित हैं। आज तक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई है।
वर्तमान में तैनात दो चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार कर रहे हैं। अधिकांश मामलों में मरीजों को रेफर किया जाता है। गणाई गंगोली से अल्मोड़ा की दूरी 70 किमी जबकि पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की दूरी 120 किमी है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए इन अस्पतालाें की दौड़ लगानी पड़ती है। सीएमओ एचएस ह्यांकी का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने पर सीएचसी गणाई गंगोली में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें