पिथौरागढ़। जिले में बैठकी होली की धूम मची है। महिलाएं घर-घर बैठकी होली का आयोजन कर रही हैं। सोमवार को पिथौरागढ़ नगर के बैंक रोड स्थित मनोज ओझा और अशोक ओझा के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया।
होल्यारों ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर होली गायन किया। महिला होल्यारों ने बाली उमरिया है मोरी, कान्हा खेलो न होरी, प्यारी-प्यारी भर पिचकारी, आओ गोपाल शृंगार करूं तोरा, जल भरन चली दोऊ बैना आदि होली गीतों से समा बांध दिया। महिला होल्यारों ने नृत्य के साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। इस अवसर पर महिला होल्यारों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान भी परोसे गए। होली गायन और नृत्य में लक्ष्मी पांडेय, कमला ओझा, दीक्षा ओझा, हंसा जोशी, उमा चिलकोटी, रश्मि भट्ट, चंद्रा पुनेठा, मोनिका जोशी, ममता चिलकोटी आदि महिला होल्यार मौजूद रहे। नगर के पुरानी बाजार में चीर बंधने के साथ ही रात में खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। संवाद