फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के बीस वार्ड शौच मुक्त प्लस घोषित

विज्ञापन
कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है पिथौरागढ़ शहर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्ड खुले में शौच मुक्त प्लस घोषित हो गए हैं। पालिका ने एक सर्वे के बाद वार्डों को शौच मुक्त प्लस घोषित करने का निर्णय लिया। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। अब पालिका क्षेत्र में कोई भी खुले में शौच या लघुशंका करते मिला तो उससे अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पालिका के बजेटी, कुमौड़, टकाना कालौनी, लिंठ्यूड़ा, विण जाखनी, भाटकोट, चंद्रभागा, पांडेगांव, कृष्णापुरी, जगदंबा कॉलोनी, शिवालय, नया बाजार, सिमलगैर, एंचोली, दौला, सिनेमा लाइन, धनौड़ा, सेरा पुनेड़ी, तिलढुकरी, खड़कोट वार्ड शौच मुक्त प्लस हो गए हैं। इन वार्डों में सभी के पास अपने शौचालय हैं। पालिका ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया है। अब यहां लोग खुले में शौच नहीं करते हैं। पालिका ने वार्ड सदस्यों, समाजसेवी और अन्य स्रोतों से सर्वे कर रिपोर्ट बनाई है। पालिका की रिपोर्ट जांचने के लिए भारत सरकार की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। टीम की रिपोर्ट के बाद ही पिथौरागढ़ पालिका को खुले में शौच से मुक्ति का प्रमाणपत्र भारत सरकार से जारी होगा। फिलहाल स्वच्छता बनाए रखने के लिए अब पालिका क्षेत्र में खुले में शौच और पेशाब करने पर दो सौ रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा।
सभासदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट के बाद पिथौरागढ़ पालिका के 20 वार्डों को खुले में शौच मुक्त प्लस घोषित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र से एक टीम आकर दावे की जांच करेगी। अब पालिका क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई करेगी। आरोपियों से दो सौ रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज दास, ईओ पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें