फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य : कोश्यारी

विज्ञापन
मुनस्यारी में समरसता कार्यक्रम में जनता को संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी। स
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सहभोज एवं समरसता सम्मेलन के लिए पहुंचे पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श और आत्मनिर्भर बनाना ही उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सेब, कीवी, ट्राउट मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उनका दो साल का कार्यकाल शेष था लेकिन मन में सामाजिक और लेखन के कार्य करने का भाव था। सोचा कि आत्मनिर्भरता की ओर जन जागरण का कार्य किया जाए।
मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया और रिवर्स पलायन करते हुए मैं स्वयं उत्तराखंड वापस आया। तब से प्रयासरत हूं कि लोग अपने पांव पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनें। कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा देकर यहां विकास की गंगा बहाई। कहा जिस तरीके से धारचूला के आदि कैलाश में पीएम मोदी के आने के बाद पर्यटन में इजाफा हुआ है। ठीक उसी तर्ज पर नंदा देवी और मिलम ग्लेशियर के लिए भी समय आने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन का मामला सुलझाया। कहा कि जात-पात का भेद मिटाकर सब लोग मिलजुल कर आपस में रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने मुनस्यारी बाजार एवं नंदा देवी की सड़कों पर डामरीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा।
वहां वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह बाछमी, रुद्र सिंह पंडा, गोकर्ण मर्तोलिया, बसंती जोशी, मनोहर दरियाल, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, मंगल सिंह सयाना, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, दीपू चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें