फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों को प्रधानों के भरोसे छोड़ा, उक्रांद ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। जनपद में आ रहे प्रवासियों को क्वारंटीन करने के लिए बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों की व्यवस्थाओं और क्वारंटीन केंद्रों को ग्राम प्रधानों के भरोसे छोड़ने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आपत्ति जताई है। दल के नेताओं ने जिला प्रशासन से सभी क्वारंटीन केंद्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने और निगरानी के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है। उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना के कारण बड़ी संख्या में प्रवाशियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। कहा कि क्वारंटीन केंद्रों में सुविधाओं का अभाव है। ग्राम प्रधानों की अपनी सीमाएं हैं। ऐसे में क्वारंटीन व्यवस्था को उनके भरोसे छोड़ना ठीक नहीं है। कहा कि प्रवासियों के लगातार आने और कोरोना की आशंका को देखते हुए लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने रेड जोन से लौटने वाले प्रवासियों को जिला मुख्यालय या तहसील मुख्यालय के क्वारंटीन केंद्रों में ही रखने का सुझाव दिया है। इसके अलावा नए आने वाले प्रवासियों को पुराने प्रवासियों के साथ न रखने, क्वारंटीन केंद्रों में भोजन, स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, मदनमोहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें