मुनस्यारी में लोगों को राशन बांटते पूर्व आईजी गणेश मर्तोलिया।
- फोटो : AMAR UJALA
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। एसटी आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व पुलिस आईजी गणेश मर्तोलिया ने मुनस्यारी के दो दर्जन से अधिक सीमान्त के गांवों में खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने सीमान्त के गांवों कब लोगों को स्थानीय बोली में कोरोना से बचाव के लिए। मर्तोलिया अब तक सात हजार से अधिक फूड पैकेट विभिन्न इलाकों में बांट चुके हैं। बोना, तोमिक, गोल्फा, गोरीपार, सेविला, सुराईधार, हरकोट, पापड़ी, चौना, मदकोट, दरांती, दुम्मर, धापा, बुंगा, दरकोट, सुरिंग आदि गावों में राहत सामग्री वितरित कर चुके हैं। इस मौके पर दीपू मर्तोलिया, सुंदर सिंह, केदार मर्तोलिया, खुशाल सिंह, दीवान सिंह, शेर सिह, मनोज मर्तोलिया आदि मौजूद थे।फोटो