फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी में एटीएम से चौबीसों घंटे होगी जमा-निकासी

Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ओबीसी में लगा नया एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स अब अपने ग्राहकों को चौबीसों घंटे जमा और निकासी की सुविधा देने जा रहा है। बैंक के एटीएम से निकासी तो होगी ही, ग्राहक रकम जमा भी करा सकते हैं। बैंक की पिथौरागढ़ शाखा में लगाई जा रही नई एटीएम कई सुविधाओं से लैस है।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ओपी पंवार और लोन अधिकारी कुलदीप जंगपांगी ने बताया कि ब्रांच में लग रहे बंच नोट एक्सपर्ट (बीएनए) एटीएम में 100, 200, 500, 1000 के नोट जमा किए जा सकेंगे। एक बार में 40 से 50 नोट एटीएम में डाले जा सकेंगे। उससे अधिक रकम जमा करनी हो तो दोबारा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एटीएम में रकम जमा करने की सुविधा होने से किसी भी दिन एटीएम में बैंक रकम न भी डाले तो एटीएम में जमा होने वाली धनराशि निकासी के काम आएगी। इससे एटीएम में धन की कमी से काफी हद तक राहत मिलेगी। मुंबई से एटीएम शाखा में पहुंच गई है। बुधवार शाम तक एटीएम काम करने लगेगा। बता दें कि ऐसी सुविधा जिला मुख्यालय में सिर्फ एसबीआई के एटीएम में है।
विज्ञापन


मोबाइल और डीटीएच होंगे रिचार्ज
पिथौरागढ़। ओबीसी के एटीएम से ग्राहक मोबाइल फोन और डीटीएच भी रिचार्ज करा सकेंगे। चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं और चेक स्टाप करा सकते हैं। गैस सब्सिडी आदि के लिए खाते से आधार को लिंक करा सकते हैं। एडवोकेट मनोज ओझा ने कहते हैं कि एटीएम में मौजूद सुविधाओं से ग्राहकों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें