फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों ने समारोह पूर्वक ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल सिंह मेहता और 30 जिला पंचायत सदस्यों को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। एक जिला पंचायत सदस्य ने शपथ नहीं ली।
विज्ञापन

रामलीला मैदान सदर में जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल सिंह मेहता और सदस्य निर्मला महर, पल्लवी चौबे, पिंकी कार्की, दीपांशु वर्मा, सुनीता देवी, दिवाकर रावल, प्रदीप गिरी, वंशीधर भट्ट, अंजू लुंठी, गंगोत्री दताल, जीवन ठाकुर, सुरेश जेठा, दीपा पांगती, सीता देवी, सावित्री ज्याला, ज्योति जोशी, चंदन वाणी, महेंद्र धामी, पूनम भंडारी, पुष्पा जेवी, महेश राम, दीपिका भट्ट, राजेंद्र सिंह, सपना देवी, कल्याण राम, रुकमणि जोशी, नंदन बाफिला, नेहा बोरा, अंजलि कोहली, विनीता पाल को शपथ दिलाई। सरमोली के जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने शपथ ग्रहण नहीं की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला जिला पंचायत सदस्यों को बेटी बचाओं की भी शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से जिला पंचायत को आदर्श जिला पंचायत बनाने का प्रयास करेंगी। गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वंदना, जिला पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिषेक खोलिया आदि मौजूद थे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, आयुष म्यूजिक एंड डांस एकेडमी, जीजीआईसी एंचोली, मल्लिकार्जुन स्कूल के दलों के साथ ही भैरव राय एंड पार्टी लोहाघाट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैलाश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कमल ढकरियाल, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार ने गीतों की तो लक्की डांसर ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शपथ के दिन ही विवाद: जिपं अध्यक्ष ने सदस्य तो सदस्य ने जिपं अध्यक्ष के पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
पिथौरागढ़। जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद पैदा हो गया। एक सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति तो जिला पंचायत अध्यक्ष ने उक्त सदस्य के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरमोली के जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि शपथ ग्रहण में एक घंटे का विलंब होने पर उन्होंने डीएम से शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू कराने निवेदन किया। उसके बाद भी शपथ ग्रहण समारोह शुरू नहीं हुआ, जिस पर उन्होंने डीएम से कहा कि उनके पास समय नहीं है। वह अपनी फाइल देकर शपथ ग्रहण समारोह से वापस आ रहे थे। दोपहर 12.50 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष के पति वीरेंद्र बोहरा ने कार्यक्रम स्थल पर पीछे से उन पर हमला किया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोग बीच बचाव नहीं करते तो उक्त व्यक्ति उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचा देता। कहा है कि उक्त व्यक्ति जिला पंचायत के चुनाव के बाद से उनसे रंजिश रखता है। उक्त व्यक्ति से उन्हें जान का खतरा है।
इधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सदस्यगण और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। दोपहर 12.50 बजे जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने शपथपत्र की फाइल जिलाधिकारी से पीछे से फेंककर मेज पर मारी और समझाने पर अभद्र व्यवहार करने लगा और कहने लगा कि शपथ ग्रहण आज नहीं होगा। और गुस्से में कहने लगा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तहरीर में कहा है कि उक्त सदस्य चुनाव से ही उनसे रंजिश रखता है। अनर्गल बातें करता है। कहा है कि उक्त सदस्य ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें