फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में गुजरात से आए पर्यटकों के दल को नारायण आश्रम में पौधरोपण के लिए पौधे - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुजरात से आए 12 सदस्यीय पर्यटकों के दल का पर्यटक आवास गृह में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने से पहले हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई और शपथ पत्र भराए।
विज्ञापन

गुरुरानी ने दल के सदस्यों को नारायण आश्रम में पौधरोपण के लिए पौधे दिए। दल के सदस्यों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के बाद भी पौधरोपण करेंगे। उन्होंने गुरुरानी कर ओर से चलाई जा रही हिमालय बचाओ अभियान की सराहना की। इसके बाद यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी देकर नारायण आश्रम के लिए रवाना किया गया। दल में गुजरात निवासी उधम थौरी, अनिल थौरी, हिमांशु, योगेश पटेल, मीनाक्षी पटेल, नंदीनी पटेल, भौरिया, डॉ. दिलीप सिंह, कल्पना शाह, उमेश आदि शामिल थे। इस दौरान निगम कर्मी नरेंद्र थापा, सौरभ खोलिया, हर सिंह, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें