पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में गुजरात से आए पर्यटकों के दल को नारायण आश्रम में पौधरोपण के लिए पौधे
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गुजरात से आए 12 सदस्यीय पर्यटकों के दल का पर्यटक आवास गृह में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पर्यटकों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने से पहले हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई और शपथ पत्र भराए।
गुरुरानी ने दल के सदस्यों को नारायण आश्रम में पौधरोपण के लिए पौधे दिए। दल के सदस्यों ने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के बाद भी पौधरोपण करेंगे। उन्होंने गुरुरानी कर ओर से चलाई जा रही हिमालय बचाओ अभियान की सराहना की। इसके बाद यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी देकर नारायण आश्रम के लिए रवाना किया गया। दल में गुजरात निवासी उधम थौरी, अनिल थौरी, हिमांशु, योगेश पटेल, मीनाक्षी पटेल, नंदीनी पटेल, भौरिया, डॉ. दिलीप सिंह, कल्पना शाह, उमेश आदि शामिल थे। इस दौरान निगम कर्मी नरेंद्र थापा, सौरभ खोलिया, हर सिंह, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद