पिथौरागढ़। मां हुंकारा देवी मंदिर होकरा में चल रही भागवत कथा में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों को वनों को आग से बचाने की शपथ दिलाई। इस दौरान गोष्ठी में आग से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।
वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी विजय कुमार भट्ट के नेतृत्व में टीम कथा में पहुंची। कथा श्रवण के बाद भट्ट ने वहां मौजूद लोगों के साथ गोष्ठी में कहा कि वनों में लगने वाली आग से प्रतिवर्ष बहुमूल्य वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचता है। इस दौरान लोगों ने मां होकरा को साक्षी मानकर वनों में आग नहीं लगाने की शपथ ली। यहां पूरन सिंह मेहता, हरक सिंह, लाल सिंह, गंगा सिंह, लक्ष्मण सिंह, धन सिंह, त्रिलोक सिंह, हरमल सिंह, दरपान सिंह मौजूद रहे।