फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ देवरा मोहना तेरि केमुएं गाडि... 

Thu, 10 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
ओ देवरा मोहना तेरि केमुएं गाडि... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बनकोट शरदोत्सव की पहली शाम ज्वालेश्वर कला केंद्र जौलजीबी के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन विधायक नारायण राम आर्य ने किया। 
विज्ञापन


ज्वालेश्वर कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर ‘ओ देवरा मोहना तेरि केमुएं गाड़ि, इन लूंडनको को समझालो हिटन बाटै सिट्टी मारनी’ गीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की तो दर्शक झूमने लगे। इसके बाद कला केंद्र के कलाकारों ने कई गीत और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। मंच पर देर रात तक स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा, तारा पथनी, धर्म नेगी, अमित, किशोर आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ठंड के बावजूद भारी संख्या में लोग शरदोत्सव के कार्यक्रमों को देखने आ रहे हैं। 

इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलती है। सरकार संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। विधायक ने बनकोट शरदोत्सव के संचालन में हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के तौैर पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश डसीला, बेड़ीनाग के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुमुद पंत, देवेंद्र मेहता, चंदन बाणी ने आयोजन की सराहना की। शरदोत्सव समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें