फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला

Mon, 21 Jan 2019 11:27 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
ंगापानी में पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 संचार सेवा की बदहाली और आधार कार्ड शिविर नहीं लगाने से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बंगापानी में राज्य और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।       
विज्ञापन


आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर लगाने के लिए पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बावजूद आज तक शिविर नहीं लग पाया है। इससे कार्ड बनाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उनका कहना था कि क्षेत्र में निजी कंपनी की संचार सेवा बदहाल है। इंटरनेट सेवा बदहाल होने से बैंकों में कामकाज नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने और संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग उठाई। कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू, हुकुम सिंह धामी, विजय सिंह धामी, विक्की बिष्ट, आनंद दानू, ललित बिष्ट, संदीप, राजू, पप्पू आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें