फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एनएसयूआई और एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय परिसर में भजन कीर्तन करते एनसयूआई कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुवानी। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई और अभाविप ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पिथौरागढ़ परिसर में एनएसयूआई ने दीपक सिंह पवार तो अभाविप ने रितिक पांडेय को छात्रसंघ अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं मुवानी महाविद्यालय में एनएसयूआई ने सभी पदों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ परिसर में अभाविप ने प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रचार रैली निकाली। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय, विवि प्रतिनिधि हरीश महर, अभाविप जिला संयोजक अशोक उप्रेती, नगर संगठन मंत्री कमल बोहरा, जिला सह संयोजक इंदर सिंह बथ्याल, नगर मंत्री अंजली जोशी आदि थे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्याशी घोषित होने के बाद परिसर में प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान ऋषभ कल्पासी, रमेश बिष्ट, लवेश कल्पासी, सौरभ राज, मुकेश पवार, त्रिभुवन आदि मौजूद थे। उधर एनएसयूआई ने दीपक सिंह पवार के प्रत्याशी घोषित होने पर शुक्रवार को पिथौरागढ़ परिसर में पूजा अर्चना की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरस्वती पूजन के बाद पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मुवानी महाविद्यालय में एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सोनार ने कार्यकर्ताओं और छात्रों की बैठक ली जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कमलेश भट्ट, विवि प्रतिनिधि पद पर नेहा जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रोजी सोनार, महासचिव पद पर ज्योति जोशी, संयुक्त सचिव पद पर चंद्रमोहन राठौर और कोषाध्यक्ष पद पर शंकर कापड़ी को प्रत्याशी घोषित किया गया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों का यूथ कांग्रेस नेता एवं बीडीसी सदस्य कमल दीप सिंह बिष्ट ने माल्यार्पण किया। बैठक में यूथ कांग्रेस नेता संजय भट्ट, जितेश खनका, राजा कुमार, नमन कार्की, करन ओझा, दीपिका जोशी उपस्थित थे।
मुनस्यारी में अनिल होंगे अभाविप के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए अभाविप ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को अभाविप ने अध्यक्ष पद पर अनिल कोरंगा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। संवाद

पिथौरागढ़ परिसर में प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रचार रैली निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें