फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अब एक नेत्र चिकित्सक के भरोसे ओपीडी

Thu, 18 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में अब मरीजों को आंखों की जांच और इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल में तैनात दो चिकित्सकों में से एक चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए चले गए हैं। ऐसे में अब ओपीडी और ऑपरेशन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगभग पांच लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ जिले में जिला अस्पताल में ही जांच और ऑपरेशन की सुविधा है। अब तक अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. कृलाश बृजवाल और डॉ. गौरव ब्रह्म भट्ट तैनात थे। नेत्र चिकित्सक डॉ. भट्ट उच्च शिक्षा के लिए पुणे चले गए हैं। ऐसे में अब सिर्फ डॉ. बृजवाल के पर ही मरीजों की जांच से लेकर ऑपरेशन का जिम्मा आ गया है।
डॉ. बृजवाल को कई बार जिले में लगने वाले सरकारी शिविरों में भी जाना पड़ता है। अब उनके शिविरों में जाने पर जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ सकता है। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि नेत्र विभाग में व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें