चनरिया गांव के ऊपरी हिस्से में खिसक रही चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
रायां गांव के चनरिया तोक में एक विशाल बोल्डर से पांच परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने खतरे की जद में आए पांचों परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करा दिया है।
गांव के ऊपर पहाड़ी पर स्थित एक विशाल बोल्डर लगातार खिसक रहा है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने इलाके के भ्रमण के दौरान खतरे की जद में आए इलाकों की जानकारी ली। राजस्व निरीक्षक एमएम पंत ने एसडीएम को बताया कि रायां के चनरिया तोक में शेर सिंह, भूपाल सिंह, दुर्गा सिंह, होशियार सिंह, भवान सिंह के मकानों को बोल्डर से खतरे को देखते हुए इन परिवारों के 34 लोगों को बारातघर में शिफ्ट कर दिया है।
एसडीएम ने नाचनी कानूनगो कार्यालय में हर पटवारी क्षेत्र के लिए सर्च लाइट, राशन किट तैयार रखने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी आपदा आने पर तत्काल मदद पहुंचानी होगी। इस दौरान थानाध्यक्ष महेश कांडपाल, राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार, दीनदयाल वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश धर्मशक्तू, ग्राम विकास अधिकारी जीवन बिष्ट आदि मौजूद थे।