पिथौरागढ़। सीमांत जिले में अभी 35 लोग संस्थागत क्वारंटीन में हैं। होम क्वारंटीन में अब महज 229 लोग ही रह गए हैं। वर्तमान तक कोरोना से संदिग्ध 18 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने थल पर्यटक आवास गृह में 10 बेड का क्वारंटीन केंद्र बनाया है।
एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि क्वारंटीन केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है। इनमें 300 मरीजों को रखे जाने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठों ब्लॉकों में कोरोना से बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
तल्ला जोहार के ककड़ सिंह बैंड में डॉ. राजन मिश्रा, गोठी में डॉ. राकेश खाती ने फार्मासिस्ट, एएनएम, पुलिस, जनप्रतिनिधि को प्रशिक्षण दिया। ने प्रशिक्षण दिया। इनमें मास्टर ट्रेनर बनाए जा रहे हैं जो बाद में अपने-अपने गांवों में बचाव के बारे में जानकारी देंगे। हिदायत दी जा रही है कि सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों के बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी जाए।