मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्व. डॉ. आरएस टोलिया जीपीजी कॉलेज मुनस्यारी में 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। मुनस्यारी कॉलेज में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार टम्टा ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री और 24 सितंबर को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 25 सितंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 27 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ला ने सभी प्रत्याशियों से लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार अनुशासित तरीके से चुनाव में प्रतिभाग करने को कहा है।