फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेड़ीनाग 20 व्यापारियों को किए नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानों की चेकिंग तेज कर दी हैं। टीम ने दुकानों के आसपास सफाई नहीं रखने और एक्सपायर सामान बेचने पर 20 व्यापारियों को नोटिस जारी किए। इसके अलावा मिठाई के चार सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर भेजे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत के नेतृत्व में बेड़ीनाग बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी, टनकपुर सहित कई स्थानों से खाद्यान्न सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को चेक किया। उन्होंने नगर की मिठाई, होटल, रेस्टोरेंट और परचून की दुकानों में भी चेकिंग की।
उन्होंने बाल मिठाई और बंगाली मिठाई का सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर भिजवाया। इस दौरान एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक, मसाले और चिप्स को मौके पर नष्ट कराया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सफाई नहीं रखने और एक्सपायर सामान बेचने पर 20 व्यापारियों को नोटिस जारी किए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित जैन, विपिन कुमार, राजस्व उप निरीक्षक संजय रावत, पुलिस कांस्टेबल दीपा वर्ती, रेखा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें