पिथौरागढ़। ग्रिफ में नौकरी लगाने के नाम पर 1.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नोटिस जारी कर पाबंद किया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि धारचूला के गुंजी में ग्रिफ में तैनात भरत नगर, पठानकोट, पंजाब निवासी विजय किशोर खंडूरी ने अपने साथ काम करने वाले स्थानीय युवक से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने फाइनेंशियर फ्राड यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद आरोप सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ पांगला थाने में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के के घर पंजाब पहुंचकर नोटिस देते हुए उसे पाबंद किया। सं