पिथौरागढ़। मातृ शक्ति निधि स्वायत्त सहकारिता के नाम से राशन देने के नाम पर 1,360000 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर उसे नोटिस दिया। मामले में पुलिस पहले ही तीन लोगों को नोटिस दे चुकी है।
21 मई 2022 को बेड़ीनाग निवासी हरीश चंद्र जोशी ने बेड़ीनाग थाने में तहरीर दी थी कि मातृ शक्ति निधि स्वायत्त सहकारिता बेड़ीनाग के नाम से कुछ लोगों ने उनके साथ राशन देने के नाम पर एक लाख 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर पर धारा 420 में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान बलवंत खड़ायत, गंगा असवाल, प्रभा पंत को धारा 41 क का पूर्व नोटिस दे दिया था। मामले में सामने आया कि संतोष सिंह फरार चल था। चौकी प्रभारी चौकोड़ी हरीश पुरी ने साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी संतोष सिंह निवासी सेक्टर 15 नोएडा, गाजियाबाद को दबिश देकर गाजियाबाद से हिरासत में लेकर धारा 41क का नोटिस देकर उसे न्यायालय में प्रस्तुत होने की हिदायत दी।