फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर की सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू

Mon, 06 Mar 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सड़क पर की गई पैचिंग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में सड़क के गड्ढे भरने का काम लोनिवि ने शुरू कर दिया है। पिछले लंबे समय से नगर की सड़कों में काफी गड्ढे हो गए थे। गड्ढों के कारण लोगों के लिए दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। कई बार राहगीर इन गड्ढों की चपेट में आने से चोटिल हो जाते थे। इसके अलावा ग्रिफ बैंड से सातशिलिंग तक भी सड़क चकाचक बनेगी।
विज्ञापन

विभाग ने अपटेक से चिमस्यानौला क्षेत्र तक पैचिंग का काम कर लिया है। अभी और जगह काम किया जाना बाकी है। घंटाकरण क्षेत्र में घंटाकरण मंदिर के पास सड़क पर गड्ढे अभी भी मुसीबत बने हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश जोशी ने बताया कि धीरे-धीरे सभी जगह गड्ढों की पैचिंग की जाएगी। काम चल रहा है।
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर पिथौरागढ़ ग्रिफ बैंड से लेकर सातशिलिंग तक बीआरओ सड़क को चौड़ा करने में जुटा है। इस एनएच पर सड़क के दोनों ओर खाली स्थान पर हॉटमिक्स किया जा रहा है। इससे वाहन संचालन में काफी सुविधा मिल रही है। सातशिलिंग से रई तक सड़क में हॉटमिक्स कर दिया गया है। रई पुल से ग्रिफ बैंड तक हॉटमिक्स का काम चल रहा है। प्रमुख सड़क होने के चलते इस सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। सड़क का सुधार होने से वाहन संचालन में काफी सुविधा मिल मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें