पिथौरागढ़। संविदा और उपनल के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नोटिस दिया।
29 जनवरी 2023 को पुष्कर सिंह निवासी माझीखेत ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि लाल सिंह धामी निवासी ग्राम पोस्ट मवानी दवानी बंगापानी ने संविदा, उपनल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 1,50,000 रुपये नकद और दो- दो लाख रुपये के दो चेकों के माध्यम से 5,50,000 रुपये ठग लिए हैं। लाल सिंह ने अपने सहयोगी मनोज कुमार और संदीप चौहान के साथ मिलकर चेकों को भुना लिया है। आरोपियों ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने धारा- 420/506 में केस दर्ज किया। पुलिस टीम ने साइबर सेल और फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट की मदद से ऊधमसिंह नगर जिला निवासी मनोज कुमार और संदीप चौहान को पिथौरागढ़ कोतवाली बुलाकर धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस दिया। पुलिस फरार चल रहे लाल सिंह धामी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में एसआई हीरा सिंह डांगी, प्रभारी साइबर सेल एसआई मनोज पांडेय, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल आनंद सिंह राणा शामिल रहे।