फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला विधानसभा के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 2017 से मनरेगा में नहीं हुआ कोई काम : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार मनरेगा के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध करने की बात कर रही है, लेकिन उनकी विधानसभा के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, व्यास और चौंदास वैली में वर्ष 2017 से मनरेगा योजना के तहत एक भी काम नहीं हुआ है। मामले को सदन में उठाया तो सरकार ने उन्हें गलत जानकारी दी। बुधवार को विधायक हरीश धामी ने तिलढुकरी आवास में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा में हंस फाउंडेशन की माता मंगला और भोले जी महाराज के सहयोग से 3 हजार गरीब व असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री बांटी गई। उन्होंने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया। हरीश धामी ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा में खुद और लोगों के सहयोग से 18 हजार लोगों को खाद्यन्न सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन शिक्षा की बात करती है। लेकिन उनकी विधानसभा के 50 प्रतिशत हिस्सा नेटवर्क विहिन है। कहा ऐसे में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई संभव नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने डीएम से मुलाकात कर विधानसभा की बदहाल संचार व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के पास टांवर लगाने के लिए सिविल वर्क के लिए पैसा नहीं है। उन्होंन डीएम से विधायक निधि का पैसा बीएसएनएल को रिलीज करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश पंत, हिमांशु ओझा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें