फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के गंगोलासेरा में जलसंकट से जूझ रही महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बेड़ीनाग के गंगोलासेरा गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। रुनाथल ग्रामसभा के गंगोलासेरा के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। घरों तक जलापूर्ति न होने से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने बृहस्पतिवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गंगोलासेरा के 30 परिवारों के लिए पानी की योजना नहीं बन सकी है। सभी परिवार गधेरे में स्थित भुमक्या नौले से पानी ढोते हैं। ग्रामीणों को पेयजल के साथ ही अन्य जरूरतों और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था नौले से ही करनी पड़ती है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का अधिकांश समय जलापूर्ति में ही बीत जाता है। गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला आनंदी देवी ने बताया कि पानी ढोते-ढोते बूढ़ी हो गई हूं। राधिका देवी ने बताया कि चुनाव के समय तो कई नेता घर-घर पानी पहुंचाने का आश्वासन देते हैं लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं ली जाती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं से वंचित गांवों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कुंती देवी, तारा देवी, गंगा देवी, गोविंदी, माया देवी, मीना, मोहनी, पुष्पा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें